फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में सात करोड़ का प्रस्ताव पास

Fri, 31 Mar 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। ब्लाक परिसर में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मुख्य अतिथि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है। इसमें सबके सहयोग की जरूरत है। इस दौरान विकास कार्य के लिए सात करोड़ का बजट प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लॉक में वीडियो कांफ्रेंसिंग एवं मीटिंग हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि जिले का यह पहला ब्लाॅक स्तरीय आधुनिक मीटिंग हाल है। प्रभारी बीडीओ चंद्र शेखर ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल बन जाने से गूगल मीट के माध्यम से ब्लाक के अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि सीधे सीएम व पीएम से जुड़ सकते हैं।
एसडीएम आकाश सिंह ने सहारा इंडिया के बकाया भुगतान के लिए तहसील में आवेदन करने की अपील की। इसके पूर्व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष जगदेव चौधरी ने विकास के लिए सर्वसम्मति से क्षेत्र पंचायत, मनरेगा, राज्य वित्त आदि के लिए लगभग सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया। कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के तहत 47 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। कई लोगों को पीएम आवास का स्वीकृति पत्र, स्वयं समूह गठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विशाल यादव, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, मोल्हू वर्मा, निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद चंचल, जनार्दन वर्मा, राजन पांडेय, विजय वर्मा, कोट प्रबंधक हरीश पांडेय, केके सिंह, जेपी शुक्ला, पप्पू सिंह, अवधेश उपाध्याय, धनपतिधर शुक्ल, केके वर्मा, अमित दूबे, मकालू, डॉ. डीके भास्कर, विजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें