गोंडा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को एक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। सभा की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल ने किया।
सभा में सिविल बार के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री संतोष कुमार पांडेय, फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय, महामंत्री अजेय विक्रम सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गोकरन नाथ पांडेय, संगम लाल सिंह, रविचंद्र त्रिपाठी, इकबाल बहादुर श्रीवास्तव, दीनानाथ त्रिपाठी, सुभाष चंद्र पांडेय, राम बुझारथ द्विवेदी ने विजय कुमार सिंह की ओर से अधिवक्ता हितों के लिए किए योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर सनी सिंह, बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम उपाध्यक्ष परशुराम मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, बृजेश मिश्र, सचिच्चदानंद मिश्र, अवध किशोर पांडेय, सुरेंद्र नाथ मिश्र, सिद्ध देव सिंह, दिनेश मौर्य, अनिल सिंह, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, इंद्रमणि शुक्ल मौजूद रहे।
नेताजी को दी श्रद्धांजलि
गोंडा। समाजवादी अधिवक्ता सभा की आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता पारसनाथ चतुर्वेदी ने नेताजी को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए गरीबों व मजलूमों का नेता बताया।
सभा का संचालन शेषमणि दूबे एडवोकेट ने किया। इस मौके पर राम लखेश्वर शुक्ला, राजकुमार, अशोक तिवारी, दुर्गा प्रसाद यादव, देवभान मिश्रा, अवध बिहारी पांडेय, जेबी सिंह, हरिओम पांडेय, जयप्रकाश यादव मौजूद रहे।