फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिवेशन में उठी अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग

विज्ञापन
-गोंडा के कचेहरी परिसर में बैठक करते अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। देश भर में वकीलों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता परिषद ने केंद्र सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित करने की मांग उठाई है। विगत दिनों हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित किए अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया है। अधिवेशन में शामिल अधिवक्ताओं ने एक स्वर से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित करने की मांग पर एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटे अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह व महामंत्री धनलाल तिवारी ने सदस्यों की बैठक में ड्राफ्ट की प्रति प्रस्तुत करते हुए इस बात की जानकारी दी। अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि दिनोंदिन अधिवक्ताओं के साथ हो रही अप्रिय घटनाओं के कारण अब अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित किया जाना नितांत आवश्यक है। प्रस्ताव पारित होने पर सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए सदस्यों का स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह व संचालन महामंत्री धनलाल तिवारी ने किया। बैठक में संरक्षक घनश्याम पांडेय, गौरी शंकर चतुर्वेदी, रितेश कुमार यादव, मनोज पांडेय, अवध किशोर पांडेय, लालजी मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह, रामबाबू तिवारी, कृष्ण प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, रामनरेश यादव, अंबिकेश्वर प्रताप सिंह, राज कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अजय विक्रम सिंह, त्रिवेणी दयाल सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अवनीश धर द्विवेदी, लालबाबू, उमापति शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला, रमेश चंद्र गुप्ता, शैलेंद्र कुमार सिंह व विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें