परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में मीना मंच के कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। स्रोत: स
पसका (गोंडा)। परसपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवनोहर में शनिवार को नो बैग डे पर मीना मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम हुए। इनमें कहा गया कि मीना मंच बालिकाओं को अपने मन की बात कहने का अवसर देता है। नाजरीन, शगुन तिवारी, खुशी विश्वकर्मा, राधा सिंह व अंशिका सिंह ने स्कूल नहीं आने वाली बालिकाओं को नाटक के माध्यम से जागरूक किया। ईको क्लब के सदस्य शिव तिवारी, अंश सिंह, राहुल व कपिल ने नाट्य मंचन से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस मौके पर मीना मंच के सुगमकर्ता मनोज चतुर्वेदी, प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, महेश चौधरी, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)