गोंडा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। शहर के छावनी सरकार में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण जुलाई से पहले पूरा कराने की कवायद में प्रशासन जुट गया है। बता दें कि 283 करोड़ से बनने वाले मेडिकल कॉलेज भवनों का निर्माण हो रहा है।
शनिवार को डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने निरीक्षण करके हिदायत दी कि श्रमिक बढ़ाकर कार्य पूर्ण कराएं। अब तक 117 करोड़ रुपये का बजट दिया जा चुका है। नए सत्र में पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है।
अभी मेडिकल कॉलेज के मुख्य भवन के साथ छात्रावास व अन्य इकाइयों का निर्माण हो रहा है। हालांकि अभी तक कोई भवन का कार्य पूरा नहीं हो सका है। डीएम ने निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी की। कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराएं। श्रमिकों को बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पढ़ाई शुरू होनी है। नए सत्र से पहले कार्य पूरा कराना प्राथमिकता में है। संवाद