फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: माड़ा गांव में खसरे का कहर, आठ बीमार

Sat, 11 May 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत माड़ा में एक सप्ताह से तेज बुखार व शरीर में दाने निकलने से लोग बीमार हो रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित कुमार ने खसरे की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर लोगों का परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया। गांव की आशा देवी (35), प्रियांशी (15), नेहा (12), संजू (35), शिवा (10), मानवी (4), अभी (7) व आंचल (13) ने तेज बुखार होने की बात कही। कुछ लोगों के शरीर में दाने भी निकले हैं। टीम में डाॅ. नीरज गुप्ता, डाॅ. संजय कुमार, फार्मासिस्ट वेद प्रकाश वर्मा व अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें