खोड़ारे। लक्ष्मी नगर ग्रंट निवासी दुर्गेश कुमार (24) का शव रविवार सुबह गांव के समीप विसुही नदी के किनारे पेड़ में चुनरी से बंधे फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता रामहित ने बताया कि बेटा दुर्गेश कुमार राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार सुबह वह काम करने गया था, लेकिन रात में नहीं लौटा। रविवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने नदी किनारे पेड़ से शव लटका देखा तो ग्राम प्रधान विजय वर्मा को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक के परिवार में मां भानमती, भाई महेश व पत्नी प्रियंका हैं। दुर्गेश की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)