फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिटाई से घायल विवाहिता की मौत

Mon, 27 Jul 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। करनैलगंज के सकरौरा जानकी पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने बेटी रोशनी (20) की शादी तीन माह पहले परसपुर के पंडित पुरवा सरैंया निवासी सूरज पांडेय के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए रोशनी को प्रताड़ित करने लगे। रविवार सुबह पिटाई करने के बाद रोशनी को फंदे से लटका दिया। हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार सुबह रोशनी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने तहरीर दी है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें