फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पति से बात करने के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी

Mon, 16 Mar 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज/झंझरी। तरबगंज के भिखारीपुर गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले शाम को उसने पति से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन

भिखारीपुर निवासी शिवकुमार की 20 वर्षीय पुत्री रीमा की शादी नवंबर 2025 में कोतवाली देहात के दुफोड़िया निवासी शशिप्रकाश से हुई थी। होली पर वह मायके आई थी। परिजनों के अनुसार रविवार को रीमा ने अपने पति से फोन पर बात की थी। इसके कुछ देर बाद वह कमरे में चली गई। देर शाम तक बाहर न आने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला तो उसका शव दुपट्टे से बंधे फंदे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें