फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पांचूपुर गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के पांचू पुरवा पूरे बहोरी गांव निवासी संतोष की पत्नी पिंकी का शव सोमवार को घर में छत के हुक में साड़ी से बंधे फंदे पर लटका मिला है। भैंसहा गांव की रहने वाली पिंकी की मां माया देवी ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। कहा कि उसने पिंकी की शादी 2007 में पूरे बहोरी गांव के कल्पनाथ के बेटे संतोष के साथ की थी।
विज्ञापन

पिंकी के सास-ससुर व पति आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। एक दिन पहले पिंकी का घर में कुछ झगड़ा भी हुआ था। सोमवार को उसे मारकर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें