गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उसरैना टनटनवापुर निवासी शिवम शुक्ल की पत्नी प्रतिमा देवी (25) का शव सोमवार शाम घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।