टिकरी। क्षेत्र के रामापुर गांव के मजरा डिहवा में शनिवार दोपहर तीन बजे अनीता (32) का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। मां को फंदे से लटका देख का बेटा अनुज (10) और बेटी लक्ष्मी (13) बिलखने लगी। लक्ष्मी ने अपने मामा को फोन पर सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने मौका मुआयना करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनीता के भाई रामशब्द ने बताया कि उनके जीजा दिलीप दुबई में रहते हैं। अनीता सास-ससुर से अलग रहती थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)