भंभुआ/करनैलगंज। टेपरा कुंवरपुर अमरहा निवासी विनय की पत्नी मनीषा (25) का शव रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मनीषा की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। उनके दो वर्ष का बेटा भी है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि रविवार सुबह आपसी विवाद के बाद नाराज होकर मनीषा कमरे में चली गईं। दरवाजा बंद करके साड़ी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)