फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटकती मिली विवाहिता, हत्या का मुकदमा

Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती मिली। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, सास व ननद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज चंद्रपाल शर्मा ने मौके पर पहुंच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के भयापुरवा सरैंया नान्हू निवासी अरविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि उसकी बहन दुर्गेश शुक्ला (35) की शादी 2012 में परसपुर निवासी रमेंद्र उर्फ बब्लू पांडेय के साथ हुई थी। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। बहन के पति व उसके ससुर ने मिलकर अपनी कृषि भूमि बेंच दी थी। इसका विरोध उसकी बहन करती थी। इसी कारण उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। उसकी बहन ने कई बार उसे प्रताड़ना के बारे में बताया भी था।
रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दुर्गेश के ससुर धनलाल पांडेय ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन की मृत्यु हो गई है। सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि शक है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतका के भाई अरविंद कुमार शुक्ला की तहरीर पर पति रमेंद्र उर्फ बब्लू पांडेय, ससुर धनलाल पांडेय, सास नाम अज्ञात व बड़ी ननद सरिता के खिलाफ हत्या व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें