फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार की मांग को लेकर विवाहिता को पीटा

Wed, 12 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता को ससुरालीजनों ने अभद्रता व मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़ित महिला ने पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी व डीपी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। निम्मी सिंह निवासी ग्राम शेरवा घाट गोसाईंगंज अयोध्या ने बताया कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2022 को ग्राम बालक सिंह का पुरवा पूरे अजब निवासी मनीष सिंह के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे और आए दिन उससे अभद्रता कर पिटाई करते रहते थे। प्रताड़ित कर जानमाल की धमकी देकर उसे घर से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पति मनीष सिंह, ससुर उमा दत्त सिंह व सास शोभावती देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें