फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर बंद कराया बाजार

Mon, 17 Apr 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धानेपुर के बग्गीरोड में पैदल मार्च करते एसडीएम व सीओ। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद से प्रशासन जहां सतर्कता बरत रहा है, वहीं माहौल बिगाड़ने का खेल भी चल रहा है। सोमवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर धानेपुर थाने के बग्गीरोड बाजार को बंद करा दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बग्गीरोड बाजार के रहने वाले नसीम पठान ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। केवल कोशिश ही नहीं, बल्कि अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए उसने रविवार को बाजार बंद भी करा दी। इसकी सूचना पर सीओ शिल्पा वर्मा व स्थानीय थाने की पुलिस ने बग्गीरोड बाजार में रूट मार्ग कर दुकानों को खुलवाया। यही नहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले नसीम पठान को पकड़कर थाने लाया गया। इस दौरान आरोपी और पुलिस के बीच बहस भी हुई। पुलिस ने सूझबूझ से मामले को काबू में कर लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया से उसकी सभी भड़काऊ पोस्ट भी डिलीट करा दी। प्रभारी ब्रह्मानंद सिंह ने बताया की शांतिभंग के आरोप में नसीम पठान का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें