फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाने के लिए दिल्ली चलो : अमर प्रीत

Tue, 27 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में अमर प्रीत सिंह लाली- स्रोत पार्टी
विज्ञापन
गोंडा। कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और पंजाब कांग्रेस के नेता अमर प्रीत सिंह लाली ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता कर एक नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली चलो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के आह्वान पर वोट चोरी रोको, लोकतंत्र बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा जरूरी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, शिव कुमार दूबे, त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्रमोद मिश्र, अब्दुल रहमान, अरुण प्रताप सिंह डिंपल, डॉ. रघुपति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें