फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवाओं के मन को भायी 'मन की बात'

Sun, 25 Feb 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम इस बार युवाओं को काफी रोचक लगा। सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन की प्रशंसा युवाओं को अच्छी लगी।
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण भाजपा कार्यालय समेत करीब 2547 स्थानों पर किया गया, जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों ने संबोधन का लाइव प्रसारण सुना।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र ने करनैलगंज विधायक अजय सिंह के साथ ग्राम पंचायत कंडरू में कार्यक्रम का प्रसारण सुना। पीएम ने ड्रोन दीदी के उपलब्धियाें को रोचक तरीके से बताया।
उन्होंने कहा कि हमारे युवा साथी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अलग-अलग विषयों पर कंटेंट डालते हैं। इससे कई लोगों को फायदा होता है। इसे लेकर नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड प्रतियोगिता शुरू की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने केशवपुर मंडल के जानकीनगर ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का प्रसारण सुना। पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी ने आवास विकास बूथ संख्या-82 पर कार्यक्रम का प्रसारण सुना।
इसके अलावा कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, प्रेम नारायन पांडेय, बावन सिंह, विनय द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का प्रसारण सुना।
कार्यक्रम के संयोजक विनय शर्मा ने सभी लोगों से कार्यक्रम की फोटो सरल एप पर अपलोड करने की अपील की। आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, जसवंतलाल सोनकर, राघवेंद्र ओझा, संदीप पांडेय, नीरज मौर्य, राजेश रायचंदानी, दीपक अग्रवाल, अर्जुन प्रसाद तिवारी, अंजू सिंह खरवार, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम का प्रसारण सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें