फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकापुर : पहली बैठक में उठा नगर पंचायत के विस्तार का मुद्दा

Tue, 30 May 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों की प्रथम बोर्ड बैठक मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक शुरू होने के पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी ने अधिशासी अधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक में नगर पंचायत का विस्तार कर नगर पालिका बनाने का मुद्दा छाया रहा। इसके साथ ही नाली, खड़ंजा, साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि पर चर्चा की गई। 15वें वित्त आयोग में पिछली बार के बचे बजट से पेयजल, पर्यावरण, सुंदरीकरण आदि पर 21 लाख और सड़क, नाली, खड़ंजा आदि पर 15 लाख रुपये से काम कराने पर सहमति बनी। अधिशासी अधिकारी ने बताया की आगामी एक जून से अतिक्रमण व प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में जुर्माना भी वसूला जाएगा। बैठक में सभासद वैभव सिंह, प्रेमचंद चौहान, विकास होंडा, सारिका सिंह, दुर्गेश कुमारी, वैजयंती सिंह, विजयलक्ष्मी, श्याम नरायण, अजय जायसवाल, अब्दुल मन्नान, अखंड प्रताप सिंह, संजय सिंह व सोनू सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें