फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पहले आएगा मनकापुर का परिणाम

Sat, 06 May 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 मनकापुर के एपी इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिस। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन में अब मतगणना की बारी आ गई है। दसों नगरीय निकायों के चेयरमैन पद के साथ ही 168 वार्ड सभासद के लिए मतों की गणना 13 मई से होनी है। मतगणना के लिए 121 काउंटर बनाए गए हैं, जहां पांच से आठ राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी। मनकापुर नगर पंचायत का परिणाम सबसे पहले आना तय है।
विज्ञापन

मनकापुर में एक तो मतों की संख्या सबसे कम है, इसके अलावा वहां के दो वार्ड सभासदों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। सिर्फ आठ वार्ड की गिनती ही होनी है। यहां का परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य निकायों के परिणाम भी तीन से चार बजे तक आ जाएंगे। मगर गोंडा नगर पालिका परिषद के परिणाम सबसे देर में छह बजे तक आएंगे। यह अलग बात है कि आठ बजे से मतों की गणना की शुरूआत होने पर 12 बजे तक तस्वीर साफ होने लगेगी। फिलहाल परिणाम की जानकारी मतगणना पूरी होने के बाद ही लोगों को मिल सकेगी। मतगणना स्थल पर मतगणना एजेंट या प्रत्याशी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। जिससे लोगों को अंतिम राउंड तक परिणाम की जानकारी के लिए इंतजार करना होगा।
विभाग के जानकारों की मानें तो सबसे ज्यादा वार्ड गोंडा नगर पालिका में हैं और पड़े मतों की संख्या भी अधिक है। ऐसे में यहां आठ राउंड तक मतगणना होने की उम्मीद है। वैसे यहां काउंटर भी बढ़ाए गए हैं, जिससे कम समय में मतगणना पूरी हो सके। वहीं, नवाबगंज व करनैलगंज में पांच या छह राउंड की मतगणना में परिणाम तय होंगे। नगर पंचायत बेलसर, कटरा बाजार, धानेपुर, खरगूपुर व परसपुर के मतों की गणना पांच राउंड में ही पूरी होने का अनुमान है। इन नगर पंचायतों के परिणाम भी दोपहर तीन बजे तक आने के आसार हैं। सोमवार तक प्रशासन की तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन

मतगणना के प्रत्येक काउंटर पर सभासद व चेयरमैन की मतपेटियां खोली जाएंगी। जिसमें पहले सभासद के मतों को अलग किया जाएगा। वैसे सभासद के लिए अलग से मतपेटियां हैं मगर कोई गलती से दूसरी मतपेटी में भी सभासद के मतपत्र डाल सकता है। इस वजह से दोनों के बैलेट पेपरों के अलग-अलग बंडल तैयार करने के बाद सभासद की गिनती पहले होगी। निशान वार मतों को एजेंटों के सामने दिखाकर बंडल तैयार करके गणना की जाएगी। इसके बाद अध्यक्ष के मतों को भी चुनाव चिह्न वार अलग करके गिना जाएगा।
मतगणना के दौरान सभासद के परिणाम तो घोषित होते रहेंगे मगर चेयरमैन के मतों की गणना की प्रत्याशी वार डाटा गणना पर्यवेक्षक एकत्र करेंगे और फिर निर्वाचन अधिकारी मिलान करेंगे। इसके बाद हर राउंड में मिले मतों का एलान होता रहेगा। आखिर में सर्वाधिक मत पाने वाले को विजयी घोषित किया जाएगा।
प्रत्येक काउंटर पर प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट होंगे। जो मतों की गणना के समय काउंटर पर ही मौजूद रहेंगे। वह न तो काउंटर बदल सकेंगे और न इधर-उधर घूम सकेंगे। एजेंट एक ही स्थान पर रहकर एक-एक मत को देखेंगे और मिले मतों को नोट करेंगे। प्रत्याशी भले ही घूमकर काउंटर के एजेंटों से मिले मतों का ब्यौरा लेता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें