फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मनीष बने लेखपाल संघ के अध्यक्ष

Mon, 23 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई के चुनाव में मनीष कुमार शुक्ल अध्यक्ष चुने गए। जिला मंत्री दीपक त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को तहसील सभागार में चुनाव हुआ। कुल 86 मतदाताओं के सापेक्ष 76 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में मनीष कुमार शुक्ल को 40 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी बृजेश कुमार को 36 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मनीष चार मत से विजयी घोषित किए गए। दीपक ने बताया कि अन्य छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु प्रकाश शुक्ल, मंत्री फैय्याज अहमद खान, उपमंत्री ललित शुक्ल, कोषाध्यक्ष वासुदेव यादव तथा ऑडिटर प्रवीण कुमार चुने गए। इस अवसर पर जयप्रकाश वर्मा, हीरामणि मिश्र, करुणेश कुमार, राम बहादुर पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें