फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीराम के स्वागत में घर-घर मनी दिवाली, आतिशबाजी

Tue, 23 Jan 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में सोमवार को अद्भुत उत्साह व उल्लास का माहौल रहा। भगवान राम की गोचारण भूमि गोनार्द की धरा दुल्हन की तरह सजी।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों तक हर कोई इस ऐतिहासिक पल को अविस्मरणीय बना लेना चाह रहा था। मठ मंदिरों को फूल मालाओं से सजाकर धार्मिक अनुष्ठान किया गए।
जगह-जगह भंडारा कर रामरस में घुला प्रसाद बांटा गया। शाम होते ही चौक-चौराहे व लोगों के आशियाने रंगीन झालरों की रोशनी से जगमगा उठे। लोगों ने घी के दीये जलाए। आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगा हाे उठा।
भाजपा की ओर से 72 मंदिरों पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। सोमवार हनुमानगढ़ी मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह की ओर से सुंदरकांड पाठ व हवन पूजन का आयोजन किया गया। उसके बाद बड़ी एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें