फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंगलदेव के परिजनों को 15 दिन में मिलेगा जमीन का पट्टा और आवास

Mon, 27 Oct 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भवानीपुर खुर्द बंधुकपुरवा में पीड़ित परिवार को प्रपत्र सौंपते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। स्रोत:
विज्ञापन
गोंडज्ञ। इटियाथोक के भवानीपुर खुर्द बंधुकपुरवा में चार अक्तूबर को किशोर मंगलदेव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार शाम प्रदेश के खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन मंत्री राकेश सचान ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मंगलदेव के पिता रामशंकर वर्मा को आवास व एक एकड़ जमीन का पट्टा दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही, मंगलदेव के छोटे भाई का दाखिला अटल आवासीय स्कूल में कराने को कहा। मंत्री ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं 15 दिन के अंदर परिवार को उपलब्ध करा दी जाएंगी। डीएम प्रियंका निरंजन ने भी पीड़ित परिवार का हालचाल जाना। इस दौरान कमलेश निरंजन, एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें