मनकापुर(गोंडा)। ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार को तीस वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। मनकापुर-मसकनवा रेल मार्ग पर शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के पेरीपोखर गांव के पास एक तीस वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना लखपत नगर स्टेशन मास्टर ने मेंमों के जरिए स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली मनकापुर के एसएसआई विशुनदेव पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।