खरगूपुर। भोलाजोत के मजरा भया पुरवा में पत्नी रीता देवी की हत्या के आरोपी बाबूलाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि नशे के आदी बाबूलाल ने शुक्रवार को जमीन बेचने से मना करने पर पत्नी के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया था। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई थी। प्रकरण में मृतका के पिता राम सेवक यादव ने दामाद बाबूलाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुदाल व ईंट बरामद कर ली गई है। (संवाद)