फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होलिका दहन स्थल को कराएं अतिक्रमण मुक्त

Sun, 09 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर के कई सभासदों ने एसडीएम को संबोधित पत्र सीओ करनैलगंज सौरभ कुमार वर्मा को देकर कस्बा में लगने वाले होलिका दहन स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। सभासद प्रतिनिधि अनिल कुमार सोनी, सभासद पारसनाथ गुप्ता, जगदीश सोनी, व्यापारी नेता घनश्याम गुप्ता, राजू गुप्ता व दिनेश कौशल ने शांति कमेटी की बैठक में शुक्रवार को एसडीएम के नाम संबोधित एक मांग पत्र सीओ को देकर अवगत कराया कि नगर पंचायत परसपुर के वार्ड नंबर-14 नौशहरा दक्षिणी में होलिका लगती है। इस जगह पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, इससे होलिका दहन स्थल पर लोगों के परिक्रमा करने लिए जगह नहीं बची है। होलिका दहन स्थल की नाप करा कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। एसडीएम करनैलगंज भारत भार्गव ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें