गोंडा। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) बोर्ड परीक्षा-2026 सोमवार को जिले के चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। पहली पाली सुबह आठ से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि फाजिल, मुंशी, मौलवी वर्ग में कुल 785 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 569 ने परीक्षा दी। 216 अनुपस्थित रहे। आलिम (सीनियर सेकेंडरी) वर्ग में 244 में से 191 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 53 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 1,029 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 760 उपस्थित और 269 अनुपस्थित रहे। (संवाद)