फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार में लिफ्ट देकर बेहोश किया, खाते से 2.72 लाख उड़ाए

Mon, 22 Jul 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने एक युवक को लिफ्ट देने के बाद बेहोश करके उसके खाते से दो लाख 72 हजार रुपये उड़ा दिए। इसके बाद उसे कानपुर में सड़क किनारे बेहोशी की हालात में छोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों ने युवक को कानपुर के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। होश आने पर किसी तरह घर पहुंचकर उसने कोतवाली देहात में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सालपुर धौताल नंद कुमार पुरवा निवासी प्रवेश कुमार अवस्थी के मुताबिक शुक्रवार को वह गोंडा गए थे। लौटते समय अंबेडकर चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी कार सवार युवकों ने लखनऊ चलने के लिए पूछा तो प्रवेश ने बालपुर जाने की बात कही। युवकों ने कहा कि चलो वहीं छोड़ देंगे। रास्ते में हारीपुर स्थित चौपाल सागर के पास युवकों ने प्रवेश के दोनों हाथ पकड़े और रुमाल में लगा नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
प्रवेश के मुताबिक होश आने पर पता चला कि वह कानपुर के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। प्रवेश ने अपना खाता चेक किया तो उसमें से दो लाख 72 हजार रुपये किसी खाते में ट्रांसफर किए गए थे। खाते में सिर्फ 96 रुपये ही बचे हैं। हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने प्रवेश को बताया कि सड़क किनारे बेहोश पड़े होने पर उन्हें एंबुलेंस से वहां पहुंचाया गया था। वहांं के एक डॉक्टर ने प्रवेश को घर लौटने के लिए 400 रुपये दिए। इससे वह किसी तरह घर पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक विजय कुमार शर्मा ने बताया कि घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। सर्विलांस टीम से सहयोग लेकर कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात डीके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें