फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बहू-बेटी सम्मेलन कर किया जागरूक

Sun, 02 Nov 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने रविवार को सिताबी पुरवा में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम से बचाव व आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान उपनिरीक्षक रवि यादव, अमित मिश्र, अखिलेश यादव, प्रियंका शुक्ला, अंजू रावत, किरण राणा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें