फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राज्य विवि के लिए प्रस्तावित भूमि की शासन ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 03 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग के बीच देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त (न्यायिक व प्रशासन) राकेश चंद्र शर्मा ने सोमवार को डोमाकल्पी पहुंचकर प्रस्तावित भूमि की जांच परख की। उन्होंने एसडीएम करनैलगंज हीरालाल गुप्त और राजस्व अधिकारियों से इस भूमि के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। प्रस्तावित भूमि के अभिलेखों को देखा। कहा कि राज्य विश्वविद्यालय के लिए चिह्नित भूमि की शासन ने स्थलीय जांच रिपोर्ट मांगी है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य विवि की स्थापना को लेकर गोंडा व बलरामपुर के बीच रार चल रही है। इसी बीच अपर आयुक्त ने सोमवार को परसपुर के डोमाकल्पी पहुंचकर जमीन की स्थिति के साथ ही वहां आवागमन आदि की व्यवस्था की जानकारी हासिल की। पूर्व में जिलाधिकारी के निरीक्षण की जानकारी भी ली।
अपर आयुक्त ने राजस्व अभिलेखों में भूमि की स्थिति, आवागमन के साधन, मुख्यालय से दूरी तथा भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, लेखपाल रमेश वर्मा, दिव्य प्रकाश सिंह, फैयाज खान, कृष्ण कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, सरदार बलजीत सिंह, जगजीत सिंह, अश्वनी पांडेय, पंकज पांडेय, रामनाथ प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पर मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर चल रही मुहिम धीरे-धीरे तेजी पकड़ रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महाराज श्रीवास्तव, संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय, इंकलाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह व रेडक्रॉस सोसाइटी से केबी सिंह ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इन सभी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंडल मुख्यालय पर विवि की स्थापना की घोषणा की है। ऐसे में विवि की स्थापना यहीं पर होनी चाहिए। ग्राम पंचायत डोमाकल्पी के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पांडेय ने भी ज्ञापन दिया। इस अवसर पर अशोक तिवारी, गिरधारी प्रजापति, रामफेर प्रजापति, अतुल सिंह, शैलेंद्र, अखंडानंद तिवारी, दिलीप पांडेय, राजेश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें