गोंडा के मसकनवा में नदी में मिली मां दुर्गा की प्रतिमा। -संवाद
गोंडा। सिंगारघाट गांव के निकट शनिवार को मछुआरों को बिसुही नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा मिली है। छपिया इंस्पेक्टर सतानंद पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में सिंगारघाट के निकट शनिवार को कुछ लोग बिसुही नदी में मछली के शिकार के लिए जाल लगाए थे। हथियागढ़ निवासी राम लोटन के जाल में शेर पर सवार मां दुर्गा की प्रतिमा फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने नदी में मिली प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा अष्टधातु की प्रतीत हो रही है। मामले में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।