फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की थाने में कराई गई शादी

विज्ञापन
गोंडा के धानेपुर में एक जोडे की शादी कराते थाना इंचार्ज रतन पांडेय। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। थाना धानेपुर के ख्वाजा जोत गांव के मजरा सेवक पुरवा एक प्रेमी युगल की थाने में शादी करा दी गई। थानाध्यक्ष रतन पांडेय ने बताया कि ख्वाजा जोत के सेवकपुरवा निवासी राम मूरत ने बुधवार को आकर शिकायत की थी कि उनकी पुत्री को गांव का युवक राजू भगा ले गया है। जिस पर एसआई बृजेश गुप्ता व कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार महिला कांस्टेबल नंदनी वर्मा ने दोनों को गोंडा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। थाने पर लाकर दोनों के परिवारों को बुलाकर दोनों की थाना परिसर में ही शादी संपन्न करा दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगदीश दत्त पांडे, एसआई दिनकर शुक्ला, गंगादीन सिंह यादव, अरविंद गुप्ता, अरविंद यादव थाने के समस्त स्टाफ सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें