फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कमल और साइकिल को लट्टू ने ‘नचाया’

Thu, 04 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा में मतदाताओं के रुख से प्रत्याशी पसीना-पसीना रहे। मतदान के बाद यहां त्रिकोणीय लड़ाई दिखी। 27 वार्ड वाली नगर पालिका में कहीं भाजपा तो कहीं सपा की तेजी रही। इसके अतिरिक्त भाजपा के बागी और पूर्व चेयरमैन निर्मल श्रीवास्तव की पत्नी संध्या भी पूरे दमखम से चुनावी लड़ाई में बनी रहीं। भाजपाई सिंबल कमल के फूल और सपा की साइकिल के बीच आजाद उम्मीदवार का लट्टू सबको ‘नचाता’ नजर आया। वहीं, पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के लोकसभा चुनाव से लेकर कई बार विधानसभा चुनाव में विशेष रणनीतिकार की भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी ने गुरुवार को भी मोर्चा संभाला। 87 साल की उम्र में भी उन्होंने नगर के सभी बूथों का भ्रमण कर वोटों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें