फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उत्साह से शिक्षकों और छात्राओं ने मनाया लोहड़ी उत्सव

विज्ञापन
गोंडा के नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में लोहड़ी पर्व का शुभारंभ करतीं प्राचार्य। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की छात्राओं और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव एवं व्यवस्थापिका डॉ. आनन्दिता रजत ने आग में नये अनाज, मूंगफली, लावा एवं रेवड़ी डाल कर लोहड़ी उत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इससे पहले अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत कौर ने लोहड़ी मनाये जाने की कहानी सुनाई। महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. नीलम छाबड़ा के निर्देशन में महाविद्यालय की छात्राओं ने पंजाबी बोल एवं गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी पंजाबी गीतों पर नृत्य करके धमाल मचाया। इस अवसर पर नियंता रंजना बंधु ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. आशू त्रिपाठी, डॉ .मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह, गीता श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ.अमिता श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, किरन पांडेय, अनु उपाध्याय, सरिता पांडेय, कंचन पांडेय, अर्जुन चैबे, शुबेन्दु वर्मा, चंद्रपाल, अतुल तिवारी, हिमांशी, श्रद्धा सिंह, डॉ. कुमकुम सिंह, डॉ. विमला, डॉ. सुषमा पांडेय, नेहा जायसवाल आदि ने पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें