गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय में एलएलबी व बीएड की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। परीक्षा में प्रतिदिन लगभग 1500 विद्यार्थी शामिल होंगे। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी चलेंगी। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 13 फरवरी तक होंगी। बीएड की परीक्षा सुबह 08:30 बजे से 01:30 बजे तक होगी। एलएलबी की परीक्षा पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:30 बजे तक होगी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। (संवाद)