फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ‘मोदी-वाणी’ को कैश कराने में जुटी भाजपा

Sun, 30 Apr 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगरीय निकाय चुनाव के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को भाजपा भुनाने में लगी रही। जिले में 158 वार्डों के 600 स्थानों पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था करके लोगों को पीएम के विचारों से जोड़ने का काम किया गया। चुनाव में पीएम के मन की बात से लोगों को सीधे भाजपा से जोड़ने के फार्मूले पर पार्टी नेताओं ने सुबह से ही कसरत तेज कर दी। इस तरह भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ‘मोदी-वाणी’ को कैश कराने में जुटे नजर आए।
विज्ञापन

जिला प्रभारी एवं एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने पंतनगर के हनुमान मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। नवाबगंज के नंदिनीनगर महाविद्यालय में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अलावा नगर पालिका गोंडा के बड़गांव वार्ड में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, छेेदीपुरवा में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, नगर पालिका नबावगंज के गोला बाजार में विधायक रमापति शास्त्री, करनैलगंज के सरयूनगर में विधायक अजय सिंह, बेलसर उत्तरी में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, तरबगंज के रामनेवल में विधायक प्रेम नारायण पांडेय, खरगूपुर के लक्ष्मणनगर में एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू, कटरा के चरेरा में बावन सिंह, मनकापुर के आजादनगर में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व धानेपुर के सरदार पटेलनगर में विनय द्विवेदी ने आम लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।
नंदिनीनगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवाबगंज तथा वजीरगंज क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाएं, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह, प्रधान मो. इलियास, डॉ. हाफिज अली, चिंतामणि तिवारी, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे। परसपुर में करनैलगंज विधायक अजय सिंह, चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी वासुदेव सिंह, दीपक सिंह, अनिल सोनी, अजय सिंह पप्पू, संतोष रस्तोगी ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। विधायक अजय सिंह करनैलगंज कस्बे के अंजही मोहल्ले भी पहुंचे और लोगों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें