दुबहा बाजार। विद्युत उपकेंद्र दुबहा बाजार के जेई अर्जुन कुमार पाल ने कौड़िया थाने में तहरीर देकर बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान दुबहा बाजार स्थित गोले इंडस्ट्रीज (वाटर रिफिलिंग-बॉटलिंग प्लांट) का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। इससे नाराज कोटिया मदारा के पदारथ पुरवा निवासी आरिफ ने लाइनमैन राहुल कुमार तिवारी को फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। सीओ आनंद राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)