फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बमडेरा में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 19 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बमडेरा गांव में धान के खेत में दिखा तेंदुआ। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में तेंदुए की आहट ने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बमडेरा गांव के खेतों में एक तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई पड़ा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। डरे सहमे लोगों ने खेत में काम करना बंद कर दिया है। लोग घर से निकलने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बमडेरा में तेंदुआ दिखने की खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि कहीं से घूमते हुए तेंदुआ यहां आ गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि गांव वालों को सावधान कर दिया गया है। वन विभाग को सूचना भेज दी गई है। डिप्टी वन रेंजर महेंद्र जायसवाल ने बताया कि खेत में मिले पगचिह्नों की जांच की जा रही है। वन विभाग की टीम गांव में कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें