करनैलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा ने लेखपाल मनोज कुमार चौहान को गंभीर लापरवाही के आरोपों में निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि मनोज को 27 सितंबर 2025 को कार्यालय से संबद्ध किया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया और बिना सूचना के लगातार कार्यालय से अनुपस्थित रहे। साथ ही विधानसभा क्षेत्र-298 करनैलगंज के मतदाता सूची वृहद पुनरीक्षण में भाग संख्या 201 से 210 के सुपरवाइजर के दायित्वों का भी उन्होंने निर्वहन नहीं किया, जिससे निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ। (संवाद)