गोंडा। लेखपाल संघ अध्यक्ष स्नेहलता विश्वकर्मा व मंत्री अजय कुमार भारती की अगुवाई में शनिवार को उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना को एक सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। बताया गया कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्राॅप कटिंग व ई-डिस्ट्रिक्ट कार्य के लिए सभी लेखपालों को स्मार्टफोन दिए गये थे। जो वर्तमान समय में अनुपयोगी व खराब हो गए। जिसे कानूनगो कार्यालय पर जमा किया जाएगा। सरकारी कार्य के लिए लैपटॉप दिया जाएगा। इस असवर पर सत्यदेव मिश्र आदि रहे।