फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लेखपाल ने अधिवक्ता पर दर्ज कराया केस

Fri, 06 Oct 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर साथी वकील और उनके परिजनों पर केस दर्ज कराने वाले लेखपाल के खिलाफ अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की डीएम से मांग की है।
विज्ञापन


तरबगंज तहसील के ग्राम बंधवा निवासी अधिवक्ता शुभम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी भूमि के 28 डिसमिल रकबा होने के संबंध में नक्शा दुरुस्ती का प्रार्थनापत्र मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर हुई जांच में राजस्व टीम ने रकबा कम मिलने की रिपोर्ट सात फरवरी 2023 को प्रस्तुत कर दी। मामला विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षियों ने ग्राम बंधवा स्थित उनकी भूमि पर खड़ंजा बिछाने का प्रयास किया तो उन्होंने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की शरण ली। 17 फरवरी 2023 को सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा व मनीष कुमार की पीठ ने निर्णय सुनाते हुए नक्शा दुरुस्ती के वाद का निस्तारण होने तक उक्त भूमि में खड़ंजा बिछाने व अतिक्रमण करने से निषेधित कर दिया। मगर उच्च न्यायालय के आदेश की जानकारी होने के बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल विवेक कुमार वर्मा ने विपक्षियों से सांठगांठ करके बृहस्पतिवार को अधिवक्ता शुभम सिंह व चार अन्य परिजनों के खिलाफ वजीरगंज थाने में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया। शुक्रवार को इस मामले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में महामंत्री जगन्नाथ शुक्ल, अशोक तिवारी, अनिल सिंह, गौरीशंकर चतुर्वेदी, अजय तिवारी, पंकज सिंह, अतुल श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने डीएम नेहा शर्मा से मिलकर शुभम सिंह व उनके परिजनों पर केस दर्ज कराने वाले लेखपाल के खिलाफ अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें