फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लेखपाल पर हमला, छिनैती का आरोप

Sun, 28 Jul 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तहसील से घर लौट रहे लेखपाल पर गांव के पांच लोगों ने हमला कर दिया। सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। आरोप है कि सोने की चेन, ब्रेसलेट तथा अंगूठी भी छीन ली गई।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के पार्वती गांव निवासी हीरामणि मिश्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह चंदापुर, हरिहरपुर तथा सिरसा गांव के लेखपाल पद पर तैनात हैं। शनिवार को थाने पर समाधान दिवस के बाद वह तरबगंज तहसील चले गए। जहां से शाम को अपने घर जा रहे थे। तभी गांव के रवि, अमित, अनिल, मोहन व जसवंत ने रोककर हमला कर दिया। पिटाई करने के साथ ही सरकारी बस्ता छीन लिया। सोने की चेन, ब्रेसलेट तथा अंगूठी छीनकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक दूधनाथ चतुर्वेदी ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला मारपीट व अन्य आरोप निराधार हैं। पिकअप सड़क से हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने लेखपाल से अभद्रता की थी। पांचों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें