फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
घूस लेने के आरोप में पकड़ा गया लेखपाल मोतीलाल। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गोंडा। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) देवीपाटन मंडल इकाई की ट्रैप टीम ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते एक लेखपाल को बहराइच के पुरैना बाजार नहर पुल मोड़ से शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी लेखपाल को थाना विशेश्वरगंज ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। लेखपाल ने जमीन की वरासत के लिए एक महिला ने दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में तीन हजार रुपये में मामला तय हुआ था। महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरवा सरहदी गांव निवासी अकबरी बेगम ने बताया कि उनके वालिद मोहम्मद नसीम का जनवरी 2024 में निधन हो गया था। वह छह बहनें व तीन भाई हैं। पिता की करीब 12 बीघा भूमि की सभी भाई-बहनों के नाम से वरासत होनी थी। इसके लिए फरवरी 2024 में उन्होंने खतौनी, आधार आदि कागजात लेकर क्षेत्रीय लेखपाल मोतीलाल निवासी दुहेलवा थाना पयागपुर बहराइच से संपर्क किया तो उन्होंने वरासत दर्ज कराने का आश्वासन दिया। मगर वह टालमटोल करते रहे। तीन बार लेखपाल से मिलने के बाद उन्होंने वरासत करने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। अकबरी बेगम के मुताबिक इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो तीन हजार रुपये में मामला तय हुआ। अकबरी ने 04 सितंबर को एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद अकबरी शुक्रवार को केमिकल लगे तीन हजार रुपये व वरासत संबंधी कागजात लेकर लेखपाल को देने पुरैना बाजार नहर मोड़ के पास पहुंचीं। रुपये व कागजात लेते ही लेखपाल को एंटी करप्शन ट्रैप टीम प्रभारी धनंजय सिंह व मुख्य आरक्षी प्रिंस कुमार सिंह ने दबोच लिया। टीम उसे लेकर थाना विशेश्वरगंज पहुंची। जहां लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया। टीम प्रभारी ने बताया कि शनिवार को आरोपी लेखपाल को गोरखपुर की भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें