गोंडा। झोलाछाप के इलाज से पैर सड़ जाने का आरोप लगाते हुए सीएमओ व जिलाधिकारी ने शिकायत की गई। नगर कोतवाली के बड़गांव निवासी महेश वर्मा ने डीएम के जनता दर्शन में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके भतीजे राज वर्मा के पैर में हादसे के कारण चोट लग गई थी। जिसे बड़गांव चौराहा स्थित झोलाछाप के क्लीनिक पर ले जाया गया। वहां 14 टांके लगाए गए। दवा देकर नियमित ड्रेसिंग भी कराई, लेकिन राज के टांके पक गए। बाद में उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। लापरवाही की शिकायत पर झोलाछाप ने मारपीट की धमकी दी। महेश ने शिकायती पत्र की एक प्रति सीएमओ को भी देकर कार्रवाई की मांग की है।