फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 तक बच्चों की छुट्टी

Sat, 04 Jan 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भीषण ठंड व शीतलहर के चलते जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 14 जनवरी तक बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। अमर उजाला में तीन जनवरी के अंक में 'भीषण ठंड में भी खुले 3095 आंगनबाड़ी केंद्र' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जारी आदेश में कहा, शीतलहर के चलते 14 जनवरी तक बच्चों का अवकाश रहेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि अवकाश के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं होंगे। यदि पोषाहार की आपूर्ति हो जाती है तो उसके वितरण के साथ अन्य कार्य होंगे। अवकाश के दौरान भोजन नहीं बनाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें