फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वकीलों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Apr 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में कलमबंद हड़ताल के पांचवें दिन शनिवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद अंबेडकर चौराहे का घेराव कर एक घंटे तक चक्काजाम रखा। इसके चलते अंबेडकर चौराहे पर एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण अदालतों में न्यायिक कार्य ठप रहा। प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, संगमलाल द्विवेदी, चंद्रमणि तिवारी, दिनेश नारायण पांडेय, पाटेश्वरी दत्त पांडेय, दीनानाथ त्रिपाठी, केके पांडेय, बिंदेश्वरी दूबे, माधवराज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें