खरगूपुर (गोंडा)। खेल प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों सहित 200 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे गए। खरगूपुर क्षेत्र के दयाराम पाठक इंटर कॉलेज पृथ्वीनाथ में सुलेख, कबड्डी, दौड़, कला, खो-खो व सामान्य ज्ञान सहित पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे गए। इसमें अंग्रेजी विषय की सुलेख प्रतियोगिता में सुशीला यादव प्रथम, काजल मिश्रा द्वितीय, काजल जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। हिंदी में काजल मिश्रा को प्रथम, काजल जायसवाल को द्वितीय, हिमांशी द्विवेदी को तृतीय स्थान मिला। कला में हिमांशी द्विवेदी प्रथम, सुशीला यादव द्वितीय, लक्ष्मी गौतम को तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान में सरदार पटेल और भगतसिंह की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें भगत सिंह की टीम पांच प्वाइंट से विजयी हुई है।
बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में लाला लाजपत राय की टीम ने 12 पॉइंट से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में किरण बेदी की टीम ने सात पॉइंट से जीत दर्ज की। दौड़ में हिमांशी प्रथम, करिश्मा द्वितीय व रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सभाजीत प्रथम, विष्णु दयाल द्वितीय व राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा में क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज के प्रबंधक जितेंद्र कुमार पाठक व प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर गणेश तिवारी, प्रवीण मौर्य आदि रहे।