फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेढ़ी नदी में डूबने से मजदूर की मौत

Thu, 20 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लल्लू राम की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
दुर्जनपुर घाट। तरबगंज के धौरहरा घाट स्थित झामपुरवा निवासी लल्लू राम (50) की टेढ़ी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अनीता बताया कि उनके पति बुधवार सुबह गौहानी गांव के समीप टेढ़ी नदी के घटहिन घाट के पास शौच के लिए गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। मगर उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह मछुआरों ने जलकुंभी में शव फंसा देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने लल्लू राम का शव नदी से निकाला। पत्नी ने आशंका जताई है कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबकर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार में पत्नी, बेटी करीना व दो बेटे मुकेश और अर्जुन हैं। (संवाद)

लल्लू राम की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें