फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांप के काटने से मजदूर की मौत

Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। ग्राम पंचायत पूरे हांड़ा निवासी अमरनाथ यादव (65) को शनिवार रात घर में सोते समय सांप ने काट लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अमरनाथ की पत्नी का 20 वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह नेत्रहीन बड़े भाई दीनानाथ के साथ रहते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। कोलकाता में मजदूरी करने वाला बेटा डिप्टी घर के लिए रवाना हो गया है। रविवार को परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें