गोंडा। शहर में बहराइच रोड पर मिश्रौलिया पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौरा मोहन निवासी कृष्ण कुमार मिश्र (42) मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए साइकिल से शहर गया था। लौटते समय मिश्रौलिया पुलिस चौकी के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल डाला। गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिश्रौलिया चाैकी प्रभारी प्रतीक पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।